राजधानी में ठंड का कहर, 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

राजधानी में ठंड का कहर, 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

Anjali Yadav 18-12-2021 12:21:51

अंजलि यादव,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

 

नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री पारा गिरा है. दिल्ली में आज सुबह 4 बजे न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं बीते दिन अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था. 

मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसके कारण एक तरफ जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में भी इसका असर पड़ रहा है. हिमाचल की ओर से आने वाली शीतलहर की वजह से ही वातावरण में ठंड व गलन में बढ़ोतरी हो रही है. राजधानी में सुबह से ही
पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिनकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटेा है.

अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस

आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी. सुबह पालन की विजिबिलिटी 300 मीटर तक दर्ज हुई. मौसम विभार के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा. मौमस विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है. बीते दिन यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस था वहीं गुरूवार का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस था, यानि तापमान में हर रोज गिरावट देखी जा रही है जो कि दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :